जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 30.11/01.12.2024 को 06 वारण्टी व 06 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा 44 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी।

*कलाम द ग्रेट न्यूज रिपोर्टर रीता देवी*

*जनपद बाराबंकी**दिनांक- 1/12/2024*

           जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 30.11/01.12.2024 को 06 वारण्टी व 06 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा 44 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी। 

*01.➡थाना कुर्सी पुलिस द्वारा 01 मादक पदार्थ तस्कर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 17 ग्राम अवैध स्मैक बरामद-*

            थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 01.12.2024 को अभियुक्त रामसिंह पुत्र गंगा प्रसाद निवासी अमरसण्डा थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को ग्राम गंगौली, कुर्सी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 17  ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर थाना कुर्सी पर मु0अ0सं0 387/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।

*02.➡थाना सफदरगंज पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*       

              थाना सफदरगंज पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 550/24 धारा 309(1)317(2)/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त साजिद अली पुत्र साबिर अली निवासी ग्राम मवई, पोस्ट व थाना मवई जनपद अयोध्या को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 गले का लॉकेट तथा घटना कारित करने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई।  

          अभियुक्त द्वारा दिनांक 30.11.2024 को थाना सफदरगंज क्षेत्रान्तर्गत बंगला बाजार, ग्राम के पास एक महिला से लॉकेट छीना गया था तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की चोरी की थी, जिस संबंध में थाना कोठी पर मु0अ0सं0 453/2024 धारा 303(3) बीएनएस पंजीकृत है।

*03.➡थाना कोठी पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद अवैध चाकू बरामद-*

                  थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30.11.2024 को अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र दयाराम निवासी ग्राम खाले का पुरवा मजरे मिर्जापुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध चाकू बरामद कर थाना कोठी पर मु0अ0सं0 454/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। 

*04.➡थाना सुबेहा पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*       

              थाना सुबेहा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 01.12.2024 को मु0अ0सं0- 121/24 धारा 498ए/323 भादवि व 3/4 डी0पी0 एक्ट में वांछित अभियुक्त अशोक कुमार श्रीवास्तव पुत्र अलख प्रसाद निवासी ग्राम जवाहर नगर कस्बा व थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।

*05.➡थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*       

              थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 01.12.2024 को मु0अ0सं0- 454/24 धारा 137(2)/87 बीएनएस व 11 (4)/12 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त राशिद पुत्र मो0 इरफान निवासी सआदतगंज पकडिया थाना मसौली जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।

*06.➡थाना कोठी द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद-*

                थाना कोठी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30.11.2024 को अभियुक्त सन्तराम पुत्र मोलहे निवासी ग्राम बक्सावा मजरे कोठी थाना कोठी जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर कब्जे से 10 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। थाना कोठी पर मु0अ0सं0 455/2024 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया  गया।

कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल

"कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।