यू पी महोत्सव में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर सांस्कृतिक मंच के सभी कार्यक्रम स्थगित हुए*

यू पी महोत्सव में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर सांस्कृतिक मंच के सभी कार्यक्रम स्थगित हुए*

"कलाम द ग्रेट न्यूज / अखिलेश निगम लखनऊ☆ 

लखनऊ l प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट अपने 20 साल से ज्यादा के सफर में भारतीय संविधान और उसकी मूल मान्यताओं को हमेशा सम्मान देते आया है। विश्व में अर्थशास्त्री के रुप मैं प्रख्यात डॉ मनमोहन सिंह भारत के 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे, एक लंबी बीमारी के उपरांत कल  दिल्ली के एम्स अस्पताल में देहांत हो गया। उनको भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ओर उपाध्यक्ष एन बी सिंह द्वारा सांस्कृतिक मंच के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए एवं पूर्व प्रधानमंत्री को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर उपाध्यक्ष एन बी सिंह, रामविलास सिंह यादव, तीरथ राम, अंजुम, शौकत, अबरार, इमरान, आकांक्षा सिंह, प्रिया सिंह चौहान, सत्प्रकाश शुक्ला, प्रियंका तिवारी, रैना मिश्रा, सचिन, अमन श्रीवास्तव, अवंतिका सिंह और अथर्व सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।

कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल

"कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।