*कलाम द ग्रेट न्यूज संवाददाता कृष्णकांत*
सुश्री सविता पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि*
बस्ती। दक्षिण दरवाजा निवासी प्रदीप चन्द्र पाण्डेय की पुत्री सुश्री सविता पाण्डेय को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से संगीत विषय में पीएच. डी. की उपाधि प्राप्त हुई। सविता की प्रारंभिक शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय बस्ती से हुई और ए. पी. एन. पी. जी कॉलेज बस्ती से स्नातक करने के बाद इन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से परास्नातक कर पी. एच. डी किया। वर्तमान में डॉ. सविता पाण्डेय वसन्त कन्या इण्टर कॉलेज में प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं। अपनी सफलता का श्रेय ये अपने गुरुजनों, बाबा, माता-पिता भैया-भाभी एवं मित्रों को देती हैं।
कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल☆
"कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।☆