*आज दिनांक 06-01-2025 को MNIT, प्रयागराज के सभागार में पुलिस महानिदेशक, "रूल्स एंड मैन्युअल्स" श्री आशीष गुप्ता की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गयी।*

उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सम्पादक जय शंकर यादव*

*आज दिनांक 06-01-2025 को  MNIT, प्रयागराज के सभागार में पुलिस महानिदेशक,  "रूल्स एंड मैन्युअल्स" श्री आशीष गुप्ता की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गयी।*

गोष्ठी के दौरान पुलिस कर्मियों को सॉफ्ट स्किल के सम्बन्ध में प्रशिक्षित किया गया। कुम्भ में आये हुए श्रद्धालुओं के साथ कैसे व्यवहार करना है इस सम्बंध में जानकारी दी गयी।

पुलिस उपमहानिरीक्षक, "रूल्स एंड मैन्युअल्स" श्री देव रंजन वर्मा द्वारा बताया गया कि महाकुंभ मेले के दौरान देश के विभिन्न स्थानों से आए हुए श्रद्धालुओं की भाषा और वेशभूषा अलग होगी, उनसे पुलिस द्वारा आचरण के संबंध में विशेष प्रशिक्षण दिया गया। 

इस दौरान प्रशिक्षण में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया:

1. शारीरिक भाषा: पुलिस कर्मियों को अपनी शारीरिक भाषा पर ध्यान देना चाहिए ताकि वह सौम्य और मैत्रीपूर्ण दिखे।

2. मुस्कुराता हुआ चेहरा: एक मुस्कुराता हुआ चेहरा न केवल स्वागत योग्य होता है, बल्कि यह श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सम्मानित महसूस कराता है।

3. सुखद अभिव्यक्ति: पुलिस कर्मियों को अपनी वाणी में सौम्यता और सहानुभूति रखनी चाहिए।

4. शीतल स्वर: शांत और मधुर स्वर में संवाद करना, विशेष रूप से तनावपूर्ण परिस्थितियों में, प्रभावी होता है।

5. पारिवारिक दृष्टिकोण: श्रद्धालुओं के प्रति एक पारिवारिक दृष्टिकोण अपनाने से उनका अनुभव अधिक सुखद हो सकता है।

6. आदरपूर्वक अभिवादन: हर श्रद्धालु का सम्मानपूर्वक अभिवादन करना उनकी यात्रा को यादगार बनाता है।

7. शांत रवैया: पुलिस कर्मियों को धैर्य और संयम का परिचय देना चाहिए।

8. नेत्र संपर्क: संवाद के दौरान नेत्र संपर्क बनाए रखना विश्वास और सम्मान को बढ़ाता है।

इस प्रशिक्षण के दौरान, पुलिस कर्मियों द्वारा सुव्यवहार तथा दुर्व्यवहार का प्रदर्शन करके समस्त को समझाया गया कि, कौन सा आचरण अपेक्षित है और कौन सा नहीं।

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक, कुंभ जल पुलिस श्री रजनीश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक श्री विजय प्रताप यादव, पुलिस उपाधीक्षक श्री संजय गुप्ता द्वारा भी उपस्थित पुलिसकर्मियों को महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के प्रति आदर्श व्यवहार करने के लिए प्रेरित एवं जागरूक किया गया।

"कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"

कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल

उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।