जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा ,वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार ,शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही...

*जनपद बाराबंकी**दिनांक- 01/01/2025*

           जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा ,वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार ,शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही...

           जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 31.12.24/01.01.25 को 09 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 22 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गयी।

*01.➡थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा 01 मादक पदार्थ तस्कर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 105 ग्राम अवैध मारफीन बरामद-*

               थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 01.01.2025 को अभियुक्त मकसूद उर्फ कल्लू पुत्र रहमत अली निवासी ग्राम टिकरा उस्मा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को ग्राम मकबूलगंज के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 105 ग्राम अवैध मारफीन बरामद कर थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 03/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। 

*02.➡थाना कुर्सी पुलिस द्वारा 01 मादक पदार्थ तस्कर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 05 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ पोस्ता छिलका बरामद-*

                   थाना कुर्सी पुलिस द्वारा दिनांक 31.12.2024 को अभियुक्त मो0 रफीक उर्फ बब्लू पुत्र मो0 सिद्दीक निवासी बांस मण्डी थाना अलीगंज जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 05 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ पोस्ता छिलका बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कुर्सी पर मु0अ0सं0 438/2024 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। 

*03.➡थाना लोनीकटरा द्वारा 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा मय जिन्दा कारतूस बरामद-*

                   थाना लोनीकटरा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 01.01.2025 को अभियुक्तगण 1. हेमराज पुत्र भगवानदीन निवासी ग्राम हसवापुर मजरे खैराकनकू थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी, 2. अतुल मिश्रा पुत्र मुन्नू मिश्रा निवासी खैराबीरू थाना लोनीकटरा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा व दो अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना लोनीकटरा पर मु0अ0सं0 01-02/2025 धारा 3/25 आर्म्स  एक्ट पंजीकृत किया गया।

*04.➡थाना दरियाबाद पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद-*

              थाना दरियाबाद पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 01.01.2025 को अभियुक्त राजू पुत्र जसकरन निवासी मो0 बरवारी थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध चाकू बरामद कर थाना दरियाबाद पर मु0अ0सं0 01/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

*05.➡थाना जैदपुर पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद-*

              थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 01.01.2025 को अभियुक्त जुबैर अहमद पुत्र स्व0 यूनुस अहमद निवासी ग्राम अहमदपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध चाकू बरामद कर थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 02/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।

*06.➡थाना रामसनेहीघाट पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 16 पउवा विंडिज ब्राण्ड देशी शराब बरामद-*

                   थाना रामसनेहीघाट पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 01.01.2025 को अभियुक्त प्रमोद कुमार पुत्र विश्वनाथ निवासी राजेपुर थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 16 पउवा विंडिज ब्राण्ड देशी शराब बरामद कर थाना रामसनेहीघाट पर मु0अ0सं0 01/2025 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

*07.➡थाना जैदपुर पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद-*

                   थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 01.01.2025 को अभियुक्त चन्द्रशेखर पुत्र रामदेव निवासी ग्राम दौलतपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 04/2025 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल

"कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।