महिलाओं को सुरक्षा के लिए किया गया जागरूक, मिशन शक्ति के तहत भाटन खेडा गांव में लगाई गई चौपाल*

महिलाओं को सुरक्षा के लिए किया गया जागरूक, मिशन शक्ति के तहत भाटन खेडा गांव में लगाई गई चौपाल*

लखनऊ*

मोहनलालगंज। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व सुरक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को मोहनलालगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत भाटन खेडा में पुलिस की ओर से चौपाल लगाई गई, जिसमें महिला एस आई सुधा सिंह ने महिलाओं व किशोरियों को कानूनी जानकारी दी। साथ ही उनकी समस्या भी सुनी।

रविवार को आयोजित चौपाल में महिला एम सी मेघा तिवारी ने महिलाओं एवं किशोरी को कानूनी जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा देने व उनकी सुरक्षा के लिए प्रयासरत है। मिशन शक्ति के तहत गांव-गांव कैंप लगाकर जागरूक किया जा रहा है। कहा कि समस्या होने पर महिलाएं हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 112, 181, 1076 आदि की जानकारी दी। बताया कि अगर किसी भी महिला व बालिका को कोई शोहदा परेशान करता है तो वह इन नंबरों पर इसकी जानकारी महिला पुलिस व संबंधित थाना पुलिस को दे सकती हैं। शिकायत करने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाती है। महिलाएं अपनी समस्याओं को बताए और पुलिस की मदद लें। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन पर बैंक से संबंधित अकाउंट नंबर, आधार कार्ड या ओटीपी इत्यादि पूछ कर घटित हो रहे धोखाधड़ी के मामलों से बचने के लिए जागरूक होने की आवश्यकता है। कुछ समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर एसीपी रजनीश वर्मा ने कहा कि किसी भी महिलाओं की समस्या सुनने के लिए हर गांव मे महिला सिपाही बैठक करेंगी। इसलिए किसी भी महिला को कोई समस्या हो तो वह महिला सिपाहियों से बता सकती है। इस मौके पर आकांक्षा मिश्रा ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

"कलाम द ग्रेट न्यूज खबरें सबसे पहले"

कलाम द ग्रेट न्यूज़ 9 वर्षों से लगातार पढ़ा जाने वाला अखबार एवं पोर्टल

उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्रकाशित न्यूज़ में जोड़ने के लिए अथवा मंडल स्तरीय ब्यूरो चीफ एवं संवाददाता बनने के लिए संपर्क करें।